चंदौली- जनपद के साधना तिवारी को बनाया गया हयूमन राइट का जिला महिला संरक्षण प्रमुख 

साधना तिवारी को बनाया गया हयूमन राइट का जिला महिला संरक्षण प्रमुख

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली- जनपद में हयूमन राइट सी डब्ल्यू ए के पदाधिकारियों का गठन जिला स्तरीय बैठक के दौरान किया गया जिसमें कि चंदौली की रहने वाली साधना तिवारी को ह्यूमन राइट सीडब्ल्यू ए का जिला महिला संरक्षण प्रमुख मनोनीत किया गया। और संरक्षण प्रमुख मनोनीत होने के बाद संगठन के लोगों ने उन्हें माल्यार्पण व प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया व बधाई दी।

वही सिटी अपडेट न्यूज़ नेटवर्क से बात करते हुए साधना तिवारी ने बताया कि हमें जिस तरीके से महिला संरक्षण का प्रमुख बनाया गया है उसी तरह हम अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए जिले में महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे और हमेशा महिला की मदद के लिए आगे आएंगे।

इस दौरान योगेंद्र कुमार संतोष कुमार पांडेय सहित तमाम पदाधिकारी गण मौजूद रहे