चंदौली- जनपद के भाजपा नेत्री ने सपा के पूर्व विधायक पर धमकी दिलवाने का लगाया आरोप

चंदौली जनपद के भाजपा नेत्री ने सपा के पूर्व विधायक पर धमकी दिलवाने का लगाया आरोप

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली- जहां एक तरफ पूरे देश में तीनों कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन चल रहा है और किसानों का समर्थन में विपक्ष के नेता व जनप्रतिनिधि पहुंच रहे हैं। उसी क्रम में पिछले दिनों चंदौली जनपद के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों से मिलने गए थे जिस पर के चंदौली के भाजपा नेत्री इकरा अनवर ने उन पर आतंकियों से जाकर मिलने का आरोप लगाया था।

लेकिन आपको बता दें कि सोमवार को एक सोशल मीडिया पर चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के भाजपा नेत्री इकरा अनवर के द्वारा पोस्ट डाला गया की पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू द्वारा मुंबई के कुछ लोगों से उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वह इकरा अनवर ने कहा कि अगर हमें कुछ होता है तो आम जनता इस पूर्व विधायक को मार डाले। वहीं भाजपा नेत्री का यह भी आरोप है कि अक्सर चंदौली जनपद में शहीद जवानों के घर से पूर्व विधायक को भगा दिया जाता है और पूर्व विधायक मुंह लटकाए चले आते हैं।