चंदौली- जिला पंचायत अध्यक्ष ने सपा छोड़ थांमा भाजपा का दामन

चंदौली जिला पंचायत अध्यक्ष ने सपा छोड़ थांमा भाजपा का दामन

चंदौली जनपद में समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष बनी साहबगंज थाना क्षेत्र के तियरी गांव निवासी सरिता सिंह अपने पति व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छात्रबली सिंह के साथ शुक्रवार को चंदौली जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और भाजपा के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

आपको बता दें कि 15 जनवरी 2016 को चंदौली जनपद के साहबगंज विकासखंड की रहने वाली समाजवादी पार्टी की कद्दावर नेता सरिता सिंह चंदौली जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ली थी और 15 जनवरी 2021 को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया जिसके बाद 29 जनवरी 2021 को चंदौली जनपद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके अपने पति छत्रबली सिंह के साथ जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी को छोड़कर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया और भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचकर भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की गरिमा में उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अचानक मामले में नया मोड़ सामने आने के बाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।