चकिया-रक्षा मंत्री के दूधिये ने दुनिया से कहा अलविदा, राजनाथ सिंह ने जताया गहरा दुख

रक्षा मंत्री के दूधिये ने दुनिया से कहा अलविदा, राजनाथ सिंह ने जताया गहरा दुख

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय�

चकिया-केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बचपन में दूध पिलाने वाले भभौरा गांव निवासी 95 वर्षीय चन्दर यादव की बीते शनिवार की सुबह उनके निवास स्थान पर मौत हो गई। परिजनों द्वारा मोबाइल पर दी गई सूचना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख प्रकट किया।

आपको बताते चलें कि राजनाथ सिंह के बाल्यकाल में भभौरा गांव निवासी चन्दर यादव उन्हें अपने हाथों से गाय और भैंस का दूध पिलाया था। छात्र जीवन से राजनीतिक कैरियर की शुरुआत करने वाले राजनाथ सिंह ने सदैव चन्दर यादव को मान दिया। शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय गृह मंत्री के पद पर आसीन रहते हुए राजनाथ सिंह जब भी अपने पैतृक गांव भभौरा गए उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर चन्दर यादव और उनके परिजनों से मुलाकात की।
यही नहीं चन्दर यादव का जब भी मन करता वे लखनऊ और दिल्ली स्थित उनके निवास स्थान पर जाकर उनसे मुलाकात भी कर लेते थे।
चन्दर यादव की मौत के बाद उनके भाई सूरज यादव, बेटे रामचेत, रामानंद सिंह यादव, और तीन विवाहित बेटियां मालती, लालती और विद्या का रो रो कर बुरा हाल है| रामचंद्र की मौत की सूचना मिलने के बाद रक्षा मंत्री के पुत्र नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने भी मोबाइल पर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उनका कुशल क्षेम जाना।