चकिया-रीता पाण्डेय बनी ब्लाक अध्यक्ष व संजय बने महामंत्री 

रीता पाण्डेय बनी ब्लाक अध्यक्ष व संजय बने महामंत्री

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया-नगर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश कि चंदौली जिला इकाई के निर्देश पर चकिया के ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के चयन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों की सर्वसम्मति से रीता पांडेय को चकिया ब्लॉक अध्यक्ष और संजय यादव को ब्लॉक का मंत्री चुना गया।

वही इसके अलावा ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों में मीना वर्मा को कोषाध्यक्ष,जयप्रकाश भारती को संगठन मंत्री, मोहम्मद शरीफ को संयुक्त मंत्री, मनोज पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपेंद्र सिंह, विनोद त्रिपाठी, वेद प्रकाश सिंह को उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा को ब्लॉक मीडिया प्रभारी, और आशुतोष त्रिपाठी को जिला प्रतिनिधि के पद पर चयनित किया गया।बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर मौजूद शिक्षकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी जिसके बाद मिष्ठान वितरित कर मुंह मीठा कराया गया।

इस दौरान शिक्षकों में विवेकानंद दुबे, चंद्रभान, राजेश यादव सहित तमाम शिक्षक मौजूद थे।