चकिया- वन विभाग की मिलीभगत से भाजपा विधायक करा रहे पहाड़ी से अवैध खनन? बनवा रहे अपना मकान?

भाजपा विधायक करा रहे पहाड़ी से अवैध खनन ? बनवा रहे अपना मकान?�

संवाददाता कार्तिकेय पांडे

चकिया- जहां एक तरफ शासन द्वारा तथा वन विभाग द्वारा पूरे प्रदेश भर में अवैध खनन पर रोक लगा दी गई है और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ बन विभाग अभियान तेज कर गिरफ्तार कर कार्यवाही कर रही है। लेकिन कुछ जगह अभी भी अवैध खनन कराया जा रहा है। और जानकारी के बाद भी� बन विभाग ने चुप्पी साध रखा है।

कुछ ऐसा ही मामला चकिया क्षेत्र में देखने को मिला है जहां की विकासखंड के डोडापुर गांव के लोगों के अनुसार लदबेदिया पहाड़ी पर चकिया के वर्तमान भाजपा विधायक शारदा प्रसाद की शह पर उनके लोगों द्वारा अवैध खनन कराया जा रहा है।और पहाड़ी से पत्थर तोड़कर उससे डिजाइन दार ढोका तथा पटिया निकाला जा रहा है, और उसको भाजपा विधायक द्वारा अपने मकान के हो रहे निर्माण में यूज किया जा रहा है। वही इसकी जानकारी मिलते ही जब मीडिया कर्मियों ने वहां पहुंचकर देखा तो खनन होने का मामला सही पाया गया।
वहीं आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया कि कई वर्षों से इस पहाड़ी पर अवैध खनन तथा पत्थर निकालने का कार्य बंद है लेकिन विधायक शारदा प्रसाद द्वारा पहाड़ी से खनन करा कर और इसमें से निकले पटिया और पत्थर से अपने मकान की नींव भरवा रहे हैं।

अब इसमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भाजपा विधायक का शासन सत्ता का हनक जारी है? जिससे कि वन विभाग पर विधायक भारी पड़ रहे हैं या फिर पहाड़ी पर हो रहे अवैध खनन की जानकारी ही वन विभाग को नहीं है, और वन विभाग बेखबर बना हुआ है?�

वहीं जब इस संबंध में चकिया रेंजर इकबाल बहादुर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसी जानकारी नहीं है, और इस विषय पर रेंजर कुछ भी बोलने से कतराते हुए नजर आए। और फोन काट कर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए।

पूरे मामले में विधायक शारदा प्रसाद ने इस तरह के किसी खनन में उनका सरंक्षण होने से साफ इंकार किया है, विधायक प्रतिनिधि ने कहा की उनके मकान के सिर्फ स्तम्भ बन रहे हैं |