चंदौली- मीडिया से रूबरू हुए नवागत डीएम, परिचात्मक बैठक में ही अधिकारियों के कसी पेंच 

मीडिया से रूबरू हुए नवागत डीएम, परिचात्मकबैठक में ही अधिकारियों के कसी पेंच

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चन्दौली - नवागत जिलाधिकारी संजीव सिंह ने दिनांक 02 जनवरी, 2021 को जनपद में कार्यभार ग्रहण कर लिया। आज कलेक्टेट में मीडिया से मुखातिब हुए। नवागत जिलाधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी है। वे मूल रूप से जनपद जालौन के निवासी है। नवागत जिलाधिकारी जनपद चित्रकूट, लखनऊ एवं हरदोई में ज्वाइंट मजिस्टेट तथा जनपद उन्नाव एवं शाहजहांपुर में मुख्य विकास अधिकारी एवं विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन पद पर नियुक्त रहे। जिलाधिकारी के रूप में पहली तैनाती जनपद फतेहपुर में थी जहां लगभग 01 साल 10 माह तक कार्यरत रहे। मीडिया को अपनी प्राथमिकता बताते हुए जिलाधिकारी श्री संजीव सिंह ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री, मा0 मुख्यमत्री की प्राथमिकता एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुचांॅने के लिए तीव्र गति से आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा। कही भी किसी स्तर पर शिथिलता नही बरती जायेगी। उन्होनें कहा कि जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था मुकम्मल बनी रहेगी। आगामी पंचाायत चुनाव को शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराया जायेगा। कहा कि धान खरीद में आने वाली सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराते हुए पारदर्शी तरीके से कृषक भााईयों के धान की खरीद की जायेगी। कहा कि जनता कि समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जायेगा। जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में होगा।

इस अवसर पर विभिन्न समाचार पत्रों/इलेक्ट्रानिक चैनल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनसमस्याओं का प्राथमिकता के साथ करें निस्तारण, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दास्त कत्तई नही होगी।

*परिचयात्मक बैठक में ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों के कसे पेंच।*

चन्दौली- नवागत जिलाधिकारी श्री संजीव सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होनें अधिकारियों के परिचय के साथ ही जनपद में गतिमान योजनाओं के प्रगति से अवगत हुए। उपस्थित राजस्व विभाग, विकास विभाग, इंजिनियरिंग विभाग एवं कार्यदायी एजेंसीयों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपस में सामंजस्य बनाते हुए बेहतर कार्य करें। जनता की समस्याओं को गम्भीरता से सुने व उसका समुचित निस्तारण करे। सभी अधिकारी समय से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें तथा कार्यालय को साफ-सुधरा रखे। कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने से संबंधित चालू परियोजनाएं, आगामी प्रस्ताव व अंतर विभागीय समस्याओं का विवरण बनाकर प्रस्तुत करें। कहा कि यदि विभागों के पास कोई नया विजन हो तो उसकी कार्ययोजना भी बनाकर प्रस्तुत करें। उन्होनें जोर देते हुए कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर अनिवार्य रूप से करें। निर्माणाधीन परियोजनाओं में समय सीमा के साथ ही गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होनें दो टूक कहा कि कार्य में लापरवाही कत्तई बर्दास्त नही की जायेगी। अच्छे कार्य के लिए शाबासी और कार्य में लापरवाही के लिए सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही भी की जायेगी। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी विभागीय कार्यों का सम्पादन जिम्मेदारी से करें। जनपद को आगे बढ़ाने के लिए आपस में समन्वय बनाकर टीम भावना के साथ काम करने की आवश्यकता है। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मा0 राज्यपाल के आगमन के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा की गयी। उन्होनें सभी तैयारियां तत्काल करा लेने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। बैठक से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन कलेक्टेट भवन का निरीक्षण भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी, ज्वाइंट मजिस्टेट, समस्त उपजिलाधिकारी एवं जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।