चंदौली- डीएम नवनीत सिंह चहल का हुआ तबादला, संजीव सिंह बने  नवागत जिलाधिकारी

चंदौली डीएम नवनीत सिंह चहल का हुआ तबादला, संजीव सिंह बने नवागत जिलाधिकारी

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली - जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल का तबादला हो गया है और उनकी जगह पर फतेहपुर के जिला अधिकारी संजीव सिंह को चंदौली जिले के नए जिलाधिकारी के रूप में चार्ज लेने का आदेश जारी कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार चंदौली जिले के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को फिलहाल चंदौली जिले के जिलाधिकारी पद से हटाकर मथुरा जिले में तैनाती दी गई है। अब नवनीत सिंह चहल मथुरा जिले के नए जिलाधिकारी होंगे और चंदौली जिले में उनका स्थान फतेहपुर के जिला अधिकारी के रूप में काम कर रहे संजीव सिंह लेंगे।

दोनों अधिकारियों को इसके आदेश दे दिए गए हैं।