चंदौली- सपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने लगाया जन चौपाल

सपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने लगाया जन चौपाल

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

पडा़व- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश भर में किसान खेड़ा कार्यक्रम का आंदोलन किया जा रहा है और लगातार जोर शोर से सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं उसी क्रम में आपको बताते चलें कि मुगलसराय विधानसभा अंतर्गत आने वाले मढ़िया गांव में समाजवादी पार्टी चंदौली जनपद की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के नेतृत्व में समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम के तीसरे दिन किसान जन चौपाल का आयोजन किया गया।

वही उन्होंने कहा कि भाजपा लाख झूठ बोले पर किसान समझ गए हैं कि कृषि कानून एक उनका सबसे बड़ा छलावा है। भाजपा सरकार किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी देने को तैयार नहीं है। जिससे प्रदेशभर के किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान गांव की तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।