चकिया-गरीब व असहाय लोगों में वितरित किया गया कंबल

गरीब व असहाय लोगों में वितरित किया गया कंबल

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया- तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा विठवल में वृद्ध विधवा व दिव्यांग पुरुष महिलाओं में स्वामी कबीर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा सैकड़ों कंबल वितरित किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार इस समय शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाने के कारण लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए इस संस्था द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पात्र व्यक्तियों का चयन करके उनको कंबल वितरित किया जाता है।

वहीं संस्था के पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा पूर्व में लॉकडाउन से ही गरीब असहाय निर्धन में अनाज वितरण का कार्य कर रही थी।और इस संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब असहायओं की सेवा करना है।

वहीं संस्था के सचिव तलवार कुमार सिंह ने बताया कि इस कड़कड़ाती ठंड में पात्र व गरीब तथा असहाय व्यक्तियों को कंबल देकर उनको ठंड से राहत दिलाना बहुत ही सराहनीय कार्य है।और इसी क्रम में लोगों कंबल वितरण कर समाजसेवा का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार मौर्य,संस्था के अध्यक्ष दिलीप कुमार मौर्य ,डॉ मृदुल विश्वास,प्रदीप कुमार गुप्ता राजन कुमार गुप्ता आदि संस्था के पदाधिकारि व कार्यकर्ता सहित लाभार्थी जय मुर्ता,नग्गो,निशा,पार्वती सीताराम,अमरावती ग्रामीण भी मौजूद रहे।