किसानों के समर्थन में सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने लगाया जन चौपाल 

किसानों के समर्थन में सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने लगाया जन चौपाल

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया- यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाइयों ने पूरे प्रदेश में किसान चौपाल के माध्यम से किसानों को जागरुक किया और उसी क्रम में चंदौली क्षेत्र में भी सपा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांव में जन चौपाल लगाकर लोगों को संबोधित किया।

जहां क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक किया गया जिसमें कि लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार से किसान बदहाल और काफी परेशान है सरकार जो प्रदेश में काला कानून ला रखी है इससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आज प्रदेश के किसान धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं लेकिन कई दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद भी किसानों की आवाज को सरकार सुनने को तैयार नहीं है।