बनारस बार के अध्यक्ष पद पर विनोद व महामंत्री पद पर विवेक काबिज

बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2021 की मतगणना बनारस बार के सभागार में बुधवार प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ हुई । बनारस बार के सभागार मे मंगलवार को हूए मतदान मे 75.58 फीसदी मत पड़े। इस प्रकार कुल 4321 मतो मे से केवल 3266 मत ही पड़े। मतगणना के लिए कुल 5 टेबल लगाए गए। प्रत्येक टेबल पर एक एक पद के मतगणना की ब्यवस्था की गई। चुनाव की मतगणना मुख्य चुनाव अधिकारी रामानन्द श्रीवास्तव , सदस्य वरिष्ठ समिति मो बदरूद्दीन खान , अभय नाथ यादव, संजय कुमार वर्मा, अरविन्द कुमार राय पर्यवेक्षक घनश्याम मिश्र ,एखलाख अहमद,गुलाब राम चौरसिया व विशेष आमंत्रित योगेंद्र कुमार सिंह, हरिदास यादव व प्रदीप श्रीवास्तव के देख रेख में प्रारम्भ हुआ। अध्यक्ष पद पर पंडित धीरेन्द्र नाथ शर्मा और विनोद कुमार पाण्डेय व महामंत्री पद पर रत्नेश व विवेक सिंह में शुरुआत से ही काफी टक्कर रही। 1000 कि मतगणना की समाप्ति पर अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पाण्डेय व महामंत्री पद पर विवेक कुमार सिंह आगे रहे। 2000 कि मतगणना की समाप्ति पर भी अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पाण्डेय व महामंत्री पद पर विवेक कुमार सिंह आगे रहे। पूरी मतगणना की समाप्ति पर मुख्य चुनाव अधिकारी रामानन्द श्रीवास्तव जी ने चुनाव परिणाम की घोषणा कर निर्वाचित प्रत्यासीओ को शपथ ग्रहण कराकर प्रमाण पत्र वितरण किया। बनारस बार मे अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पाण्डेय ने जीत दर्ज की। वहीं महामंत्री पद पर विवेक कुमार सिंह निर्वाचित हुए। विनोद कुमार पाण्डेय पहली बार में जीतें व विवेक सिंह पिछले वर्ष के चुनाव में दूसरे नंबर पर थे।मतगणना संपन्न होने के बाद बुधवार की देर शाम एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामानन्द श्रीवास्तव ने बताया कि बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए 4321 अधिवक्ताओं में से 3266 ने मतदान किया था। अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पाण्डेय को 1041 मत और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पं. धीरेंद्र नाथ शर्मा को 924 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव को 789 मत और दूसरे नंबर पर रहे ज्योति शंकर उपाध्याय को 782 मत मिले। महामंत्री पद पर विवेक कुमार सिंह को 1141 मत और रतनेश कुमार पाण्डेय को 667 मत मिले।

वही यूपी बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन व सदस्य हरिशंकर सिंह ने जीते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी व निष्पक्ष मतदान कराने के लिए एल्डर्स कमेटी और पर्यवेक्षकों को शुभकामनाएं दी।

अध्यक्ष पद पर

अरुण कुमार दुबे-44

अवधेश कुमार सिंह-284

पंडित धीरेन्द्र नाथ शर्मा-924

मीरा यादव -162

नित्यानन्द राय-166

राम प्रवेश सिंह-566

सजन लाल गुप्ता-52

विनोद कुमार पाण्डेय-1041 (निर्वाचित )

महामंत्री पद पर

कमलेश सिंह यादव(कन्हैया)-368

कौशिक कुमार पाण्डेय-242

प्रदीप कुमार राय-572

रत्नेश कुमार पाण्डेय (रत्नेश)-687

राजीव कुमार गोस्वामी-235

विवेक कुमार सिंह-1141 ( निर्वाचित)

उपाध्यक्ष 10 से अधिक दो पद पर

अशोक कुमार-1311 (निर्वाचित )

दीपक कुमार मिश्र-745

जितेंद्र प्रसाद-234

मुन्ना लाल यादव-670

प्रशांत कुमार श्रीवास्तव(पिंटू)-879 (निर्वाचित )

राम नारायण सिंह(गुड्डू)-388

ओम त्रिपाठी-680

स्मिता यादव-661

उपाध्यक्ष 10 से कम पद पर

आशीष कुमार सिंह-1532 ( निर्वाचित)

रामा शंकर यादव-620

विजय विकाश श्रीवास्तव-861

संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर

राहुल कुमार मिश्रा-1077

सुरेन्द्र कुमार सेठ-1443 (निर्वाचित )

वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी-583

संयुक्त मंत्री प्रशासन

अशोक कुमार वर्मा-1470

सुनील कुमार मिश्रा-1473 ( निर्वाचित)

संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर

अनिल कुमार गुप्ता-623

राधेश्याम शर्मा (राधे)-1550 ( निर्वाचित)

शिव बहादुर सिंह पटेल-863

कोषाध्यक्ष पद पर

राजेश प्रजापति-1099

विनय कुमार जायसवाल-765

शैलेन्द्र कुमार सिंह-1131 (निर्वाचित )

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर

आलोक कुमार श्रीवास्तव-363

अनूप कुमार सिन्हा-571

ज्योति शंकर उपाध्याय-782

ओम प्रकाश-612

सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव-789 (निर्वाचित)

प्रबंध समिति 15 से अधिक पद पर

अनुज गौड़ ( निर्विरोध)

मनोज तिवारी ( निर्विरोध)

प्रेम प्रकाश (पी पी सिंह) (निर्विरोध)

सत्येन्द्र नाथ राय (बच्चा) (निर्विरोध)

प्रबंध समिति 15 से कम पद पर

अनुराग बरनवाल-1641 (निर्वाचित)

अभिषेक कुमार पाण्डेय-1551 (निर्वाचित)

दिलीप कुमार श्रीवास्तव-1885 (निर्वाचित)

धनन्जय कुमार-1783 (निर्वाचित)

धनन्जय यादव-1722 (निर्वाचित)

पंकज कुमार बाजपेयी-1374

संदीप कुमार पाण्डेय-1260

सुभाष चन्द्र-1260

शिव कुमार सिन्हा-1566 (निर्वाचित)

ऑडिटर पद पर

अमित कुमार जायसवा (निर्विरोध)