प्रशासन को नहीं लगी भनक घर से निकले पूर्व विधायक, इस रेलवे टाइम पर पहुंच कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया जाम,

प्रशासन को नहीं लगी भनक घर से निकले पूर्व विधायक, इस रेलवे टाइम पर पहुंच कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया जाम,

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली- भारत बंद का असर हर तरफ दिखाई दे रहा है। सैयदराजा विधानसभा के धीना में सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के नेतृत्व में किसानों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई। घंटे बाद किसी तरह समझा बुझाकर टैक खाली कराया गया। इसके साथ ही सूचना मिलते ही सलकडीहा एसडीएम भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। वहीं पुलिस सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को गिरफ्तार कर थाने ले गई। जनपद के काफी संख्?या में किसान संगठनों के सदस्?य रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। किसानों के भारत बंद के समर्थन में मंगलवार दोपहर सैयदराजा विधानसभा के धीना में सपा नेता मनोज सिंह डब्लू के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। इस दौरान रेलवे ट्रैक जाम होने से कुछ ट्रेनों को पहले ही रोक दिया गया। मंगलवार को किसानों के समर्थन में भारत बंद के दौरान धीना में रेलवे लाइन दोपहर में पूर्व विधायक मनोज सिंह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान रूट से होकर गुजरने वाले ट्रेनों को प्रदर्शन स्?थल से पहले ही रोक दिया गया।

रेलवे ट्रैक पर ही वाहन के साथ धरना प्रदर्शन शुरू होने की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सपा नेता और पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को रेलवे ट्रैक खाली करने का आदेश दिया। इस पर सपा नेता और कार्यकर्ता उत्?तेजित होकर नारेबाजी करने लगे। रेलवे ट्रैक जाम होने से एक ट्रेन को काफी दूर ही सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया। काफी प्रयास के बाद ही सपाइयों को वहां से हटाया जा सका और रेल यातायात बहाल किया गया। इस दौरान कुछ रेलगाडियों का संचालन भी प्रभावित हुआ।

बता दें कि किसान आंदाेलन के दौरान राज्?य में काफी समय तक रेल सेवा किसानों के आंदोलन के कारण बंद रही थी। राज्?य में भारत बंद के दौरान किसान और अन्?य संगठन विभिन्?न स्?थानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने कई जगहों पर सड़कों व रेलवे ट्रैकों पर धरना देकर बैठ गए हैं और ट्रैक्?टर खड़े कर मार्ग को जाम कर दिया है। अधिकतर स्?थानों पर बाजार बंद हैं और यातायात भी प्रभावित हुई है। राज्?य के अधिकतर स्?थानों पर बसें व सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं चल रहे हैं।