महिला हेल्पलाइन से संबंधित दी गई आनलाइन जानकारी

महिला हेल्पलाइन से संबंधित दी गई आनलाइन जानकारी

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय�

चकिया- प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक तरफ जहां प्रदेश सरकार पूरी तरह से भरपूर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में जगह-जगह महिला हेल्पलाइन से संबंधित जानकारी के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उसी क्रम में आज चकिया नगर स्थित सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत एक दिवसीय सेमिनार का गूगल मीट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे चकिया कोतवाल रहमतुल्ला खान द्वारा लोगों का महिला सुरक्षा के अंतर्गत अपना खुद से बचाव करने की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

इस दौरान डॉ संगीता सिन्हा प्राचार्य, डॉक्टर सरवन कुमार यादव, डॉ प्रियंका पटेल, कार्यक्रम प्रभारी डॉ संतोष कुमार यादव डॉ अमिता सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।