पर्व को मिलजुलकर मनाने से बढ़ता है भाईचारा - सीओ प्रीति त्रिपाठी

पर्व को मिलजुलकर मनाने से बढ़ता है भाईचारा

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

शहाबगंज- थाना प्रांगण में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। दीपावली, डाला छठ , भईया दूज, व जुमे की नमाज को शांति व भाईचारे से मनाने की अपील की गई। सीओ प्रीति तिवारी ने कहा कोई समस्या आए तो समय रहते प्रशासन को अवगत कराएं। कोरोना गाइड लाइन का भान कराते हुए कहा किसी भी धर्म समुदाय का पर्व हो उसे आपस में मिलजुल कर मनाने में ही तरक्की है। जिस तरह दुर्गा पूजा, दशहरा व ईद का पर्व मनाया गया ठीक उसी तरह दीपों के महापर्व दीपावली को मना कर गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल बनाएं। पर्व न्याय, स्नेह, प्रेम, बंधुत्व को बढ़ावा देते हैं। बगैर लाइसेंस के कोई भी पटाखा नहीं बनाएगा और न ही बेचेगा। लाइसेंस रहते हुए भी पटाखे आबादी वाले इलाके में बिक्री करना गैर कानूनी है। डीजे बजाते व अराजकता फैलाते हुए कोई दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। कहा सूर्य षष्ठी पर्व पर नदी किनारे सुरक्षा की व्यवस्था के साथ ही गोताखोरों का भी इंतजाम किया जाएगा । पर्व पर सड़क किनारे किसी भी तरह के दुकान लगाई गई तो पुलिस कार्रवाई करेगी। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार राय, उप निरीक्षक आनंद प्रजापति, रमेश प्रसाद, बाबूराम यादव, जगदीश यादव, मुनिराज यादव, प्रदीप जायसवाल, आनंद राज शुक्ला, प्रहलाद उपाध्याय, जितेंद्र, शारदा मौर्य आदि लोग उपस्थित थे।