किसानों के हितों को लेकर प्रदेश सरकार चहुँओर फेल किसान देश के भाग्यविधाता -अंकित द्विवेदी 

रामकेवल यादव

गौरीगंज-अमेठी

किसान विरोधी प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता आजिज आ चुकी है। किसानों को शोषण हो रहा है। उनके ऊपज का वाजिब कीमत नही मिल रहीं है। व्यापारी भी उनके अनाज को औने पौने दाम पर खरीद रहे है। उनकी बेबसी देख राष्ट्रवादी पार्टी आफ इंडिया के प्रदेश सचिव अंकित द्विवेदी ने प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। विदित हो कि बेकाबू महंगाई ने गरीबों की एवम् किसानों कीस कमर तोड़ दी है, उसके बावजूद भी बिचौलिए अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। किसानों को भारत देश की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है किसानों के परिश्रम से देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अनाज की पूर्ति की जाती है। लेकिन किसानों के हित में कोई भी राजनीतिक दल किसानों कि उपज का सही मूल्य देने को तैयार नहीं है। दिन प्रति दिन बेकाबू महंगाई से आम जनमानस की कमर टूटती चली जा रही है। वर्तमान में किसान के धान की फसल तैयार है किसान अपनी फसल को मजबूरन दस से बारह रूपए में प्रति किलो बेंचने को मजबूर है।