आजम खान को जेल भेजवाने में सबसे बड़ा हाथ समजवादियों का है - सोहेल अंसारी (विधायक कानपुर कैंट) रिपोर्ट - अवनीश शंकर राय

मायावती दलित की बेटी नहीं बल्कि दौलत की बेटी है-सोहेल अंसारी (कांग्रेस विधायक कानपुर कैंट)

देवरिया। प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से अराजकता की गिरफ्त में है। पूरे सूबे में हत्या, बलात्कार व जनता का शोषण चरम पर है किन्तु प्रदेश के मुखिया सिर्फ मूकदर्शक बन गए। प्रदेश में हो रहे अपराध में अधिकांश भाजपा के कार्यकर्ता शामिल है। भाजपा के विधायक व मंत्री उन अपराधियो को बचाने का काम कर रहे है। पूरे प्रदेश में भाजपा की हर गलत नीतियों के खिलाफ केवल और केवल कांग्रेस ने ही विरोध किया है। चाहे वह हाथरस हो, बुलंदशहर हो या आजमगढ़ हो, कांग्रेस के नेताओ ने भाजपा के खिलाफ संघर्ष किया है और हमेशा करेंगे। उक्त बातें शनिवार को विधान सभा उप चुनाव देवरिया सदर से कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी के देवरिया खास स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर कानपुर के विधायक सोहेल अंसारी ने एक अध्यक्ष वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त की।

चुश्री अंसारी ने कहा कि इस उपचुनाव के माध्यम से जनता भाजपा को आइना दिखाने का काम करेगी। बसपा भाजपा की बी टीम है। इसकी मुखिया दलित की बेटी नहीं बल्कि दौलत की बेटी है। मायावती ने यहां से भाजपा को जिताने का सकारात्मक समझौता कर लिया है।

आजम खान को जेल भेज वाने में सबसे बड़ा हाथ समजवादियों का है।

श्री अंसारी ने कहा कि आजम खां को जेल भेजवाने सबसे बड़ा हाथ समजवादियो का है, आज उन्हें आजम खान की जरूरत महूओं हुई तो वे इनको याद आए, तब कहा गया जब ये पर 85 मुकदमे लादकर जेल भेजे गए थे, तब तक इनकी याद नहीं थी। आयी। आज सपा बस एक जाति विशेष की पार्टी बनकर रह गई है। भाजपा के डर से सपा के नेता भी अब अपने घरों में बैठ गए हैं। सिर्फ हम ने जनमुद्दों पर सरकार से सवाल किया है और आगे भी करेंगे। कांग्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल उपस्थित रहे।

अवनीश शंकर राय की रिपोर्ट

संपर्क सूत्र :- 7849890325