ट्रेनों में महिला यात्रियों के हमसफर बनेगी माई सहेली, जंक्शन मंडल की ओर से किया गया शुभारंभ, महिला पुलिस कर्मियों ने स्टेशन पर पहुंच कर यात्रियों को किया जागरूक

ट्रेनों में महिला यात्रियों के हमसफर बनेगी माई सहेली, जंक्शन मंडल की ओर से किया गया शुभारंभ, महिला पुलिस कर्मियों ने स्टेशन पर पहुंच कर यात्रियों को किया जागरूक

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

पीडीडीयू नगर-अब ट्रेन में सफर करना महिला यात्रियों के लिए भयमुक्त होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की ओर से ''''आपरेशन माई सहेली'''' की शुरुआत की गई है। इसके तहत ट्रेन में सफर करने वाली महिला यात्रियों को उनकी सहेली मिलेगी, जो ट्रेन के अंतिम पड़ाव तक सफर के दौरान उनकी हर समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान करेगी। महिला यात्रियों से मिलकर उन्हें माई सहेली के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें यह भरोसा दिलाया जाएगा कि अब वो निर्भय होकर सफर कर सकती हैं।

स्थानीय जंक्शन पर 02453 रांची-नई दिल्ली कोविड-19 एसी स्पेशल व 02823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली कोविड-19 एसी स्पेशल ट्रेन से ऑपरेशन माई सहेली की शुरूआत कर दी गई। मंडल के सभी स्टेशन पर आरपीएफ में महिला जवानों की एक टीम बनाई गई है, जिन्हें माई सहेली परियोजना में शामिल किया गया है। स्टेशन पर ट्रेन के आने से पहले प्लेटफार्म पर आरपीएफ की यह टीम ट्रेन के कोच संख्या के आधार पर खड़ी रहती हैं। ट्रेन के रुकते ही हर कोच में टीम की एक-एक महिला जवान अंदर जाकर महिला यात्री से माई सहेली की पूरी जानकारी देकर एक फॉर्म में उनका मोबाइल, नाम और अंतिम स्टेशन के बारे में पूछती हैं। इस नई पहल से अक्सर ट्रेनों में महिलाओं संग होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगेगा। जंक्शन पर पहले दिन एसआइ अर्चना कुमारी व आरक्षी अनामिका विश्वास और रितु ने महिला यात्रियों के साथ बातचीत की। कुछ महिला यात्रियों ने भी अपनी यात्रा के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दीं। कोई शिकायत नहीं मिली और सभी ने संतोष व्यक्त किया और आरपीएफ के प्रयासों की प्रशंसा की।

वाट्सअप पर कर सकती हैं शिकायत
सफर में महिला यात्री को किसी तरह की परेशानी होने पर वे माई सहेली वाट्सअप में अपनी शिकायत कर सकती हैं। इसके बाद अगले स्टेशन पर शिकायत दूर की जाएगी। आरपीएफ एसआइ अर्चना कुमारी मीना ने बताया कि ट्रेन में महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए माई सहेली परियोजना की शुरुआत की गई है। ट्रेन के हर कोच में माई सहेली की टीम महिला यात्रियों से मोबाइल नंबर लेंगी, जिसके जरिए वह महिला अपने या किसी भी यात्री की सुरक्षा के लिए जानकारी देंगी और आरपीएफ की ओर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वर्जन...
ट्रेन में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए यह पहल की गई है। ''''आपरेशन माई सहेली'''' के जरिये महिला जवान महिला यात्री को ट्रेन में उनके सफर पूरा होने तक सुरक्षा प्रदान करेगी। ''''आपरेशन माई सहेली'''' नंबर पर सूचना देंगी। इसके बाद अगले स्टेशन पर कार्रवाई होगी।
आशीष मिश्रा, आरपीएफ कमांडेंट, पीडीडीयू मंडल