चकिया-राज्य मंत्री ने मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ तो किया लेकिन कार्यक्रम के दौरान खूब उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

राज्य मंत्री ने मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ तो किया लेकिन कार्यक्रम के दौरान खूब उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया-नगर स्थित तहसील परिसर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान पूरे जिले भर में कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश के उर्जा राज्यमंत्री व चंदौली जनपद के प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर तो जरूर किया लेकिन शुभारंभ के दौरान मंत्री जी ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा डाली और मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा भी इसका पालन नहीं किया गया और हरी झंडी दिखाकर मंत्री जी चलते बने। वही आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व जिला प्रशासन द्वारा चंदौली जनपद में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पद यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर कभी प्रोटोकाल का उल्लंघन दिखाकर मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन आज खुद जिला प्रशासन के अधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हैं। यह आयोजन 20 विभागों की ओर से संचालित किया जाएगा। इसमें महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आत्मरक्षा व स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं के समूह को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वही जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने महिला सुरक्षा को लेकर जिले में किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। कहा नारी को सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भर बनाने की ओर प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बाबत प्रचार वाहन से लोगों को अवगत कराया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल,सीडीओ अभय चंद्र श्रीवास्तव, शासन द्वारा भेजी गई आईएएस सुधा बर्मा, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीडीओ पदम कांत शुक्ला, उप जिलाधिकारी अजय मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया,प्रभारी महिला थानाध्यक्ष नीलम त्रिपाठी, तहसीलदार फूलचंन्द्र यादव, कोतवाल रहमतुल्लाह खान, खंड विकास अधिकारी सरिता सिंह, पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह, सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

*प्रभारी मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत*
जनपद के प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल का शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के बाद जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित आवास पर मंत्री को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कहा पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश सरकार बेहतर योजनाओं का संचालन करने में सफल रही है। आह्वान किया सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में कार्यकर्ता योगदान करें। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह , जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, शिवरत्न गुप्ता, कैलाश प्रसाद,संदीप गुप्ता आशु, शुभम् मोदनवाल, मनोज जायसवाल, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।