भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने बेहतर भविष्य के लिए  गरीब बेटियों का खुलवाया खाता,

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने बेहतर भविष्य के लिए गरीब बेटियों का खुलवाया खाता,

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया- भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना के तहत देश व प्रदेश में करीब बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए खाता खुलवाया जाता है और उनके खाते में उनका खर्च वहन करने के लिए सरकार द्वारा धनराशि भेजी जाती है जिसके लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जोर-शोर से लगे हुए हैं उसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह के नेतृत्व में चंदौली जनपद के बबुरी में पहुंचकर गरीब और निर्धन परिवार के बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए खाता खुलवाया।

वहीं उन्होंने हर संभव परिवार को मदद करने का भरोसा दिलाया गया।
कहा कि सरकार बेटियों के मदद के लिए हमेशा तत्पर है और हमारे देश व प्रदेश की बेटियों को अच्छी शिक्षा देकर उनको आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।