आज थोड़ी देर में जनपद में यहाँ पहुँच कर सपा नेता इंजिनीयर प्रवीण कुमार सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ता करेंगे पदयात्रा 

आज थोड़ी देर में जनपद में यहाँ पहुँच कर सपा नेता इंजिनीयर प्रवीण कुमार सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ता करेंगे पदयात्रा 

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय 

चकिया- सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन पर आज 12 अक्टूबर को सैकड़ों की संख्या में युवा नेता प्रवीण सोनकर के नेतृत्व में चकिया विधानसभा से किसान विरोधी सरकार के खिलाफ पद यात्रा मुगलसराय के चकिया त्रिमुहानी  पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक गंजी प्रसाद की मूर्ति से यात्रा करते हुए जिला मुख्यालय तक यात्रा की जाएगी। जिसमें चकिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में जाकर किसानों से मुलाकात करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के गलत नीतियों के कारण किसानों पर हो रहे अत्याचार किसानों के खिलाफ  फैसले एवम उत्पीड़न को बताते हुए पदयात्रा के माध्यम से जिला मुख्यालय पर सभा की जाएगी।युवा नेता प्रवीण सोनकर ने नौजवान किसानों से अपील की है किसान विरोधी सरकार के खिलाफ पद यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग ले ताकि प्रदेश सरकार को  यह पता चल सके कि  सिर्फ सत्ता में आने रहने से कुछ नहीं होता बल्कि सत्ता में रह कर लोगों का कल्याण  लोगों के दुख दर्द  समझना ही  एक सत्ता की मुखिया का कर्तव्य है  जो इस कर्तव्य को भूल जाएगा  जनता उसे वक्त बे वक्त  कुर्सी से  हटा भी सकती है ।