*पुलिस अधीक्षक ने मालदह पुलिस सहायता केंद्र का किया औचक निरीक्षण, बॉर्डर से लगे गांवों का जाना हाल* *SP के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप*

*पुलिस अधीक्षक ने मालदह पुलिस सहायता केंद्र का किया औचक निरीक्षण, बॉर्डर से लगे गांवों का जाना हाल*
*SP के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप*

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

इलिया-पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल मंगलवार को कस्बा सहित बिहार प्रांत से लगे गांवों का औचक निरीक्षण कर क्षेत्र के वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मालदह पुल के समीप स्थित पुलिस सहायता केंद्र का निरीक्षण किया। तथा केंद्र पर मौजूद कांस्टेबल प्रवीण कुमार से बूथ पर शौचालय होने के बारे में भी जानकारी ली। कांस्टेबल द्वारा बूथ पर शौचालय होने की बात पर उन्होंने संतोष जताया। साथ ही बिहार प्रांत की आवाजाही के बाबत विस्तार पूर्वक जानकारी ली। कांस्टेबल से बूथ पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के बारे में पूछताछ की। जर्जर मालदह पुल की जानकारी के साथ ही वहां पर रखा गया लकड़ी का बड़ा बोटा देखकर कांस्टेबल प्रवीण कुमार से उसके बारे में पूछताछ की। जिस पर उसने बताया कि तस्करों की वाहनों को रोकने के लिए इसे लगाया गया है। ताकि तस्करी की अवैध वाहनों को बिहार में प्रवेश करने से रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक के अचानक आगमन पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।