चकिय चेयरमैन का इलाज के दौरान हुआ निधन

चकिय चेयरमैन का इलाज के दौरान हुआ निधन

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया- आदर्श नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन अशोक कुमार बागी 54 वर्ष का गुरुवार की दोपहर 11:00 बजे दिल्ली में अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन की खबर लगते ही चकिया वासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

मिली जानकारी के अनुसार चकिय चेयरमैन अशोक कुमार बागी कुछ हफ्तों से काफी बीमार चल रहे थे। जिनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां पर उनका इलाज चल रहा था वही गुरुवार की दोपहर 11:00 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही चेयरमैन के निधन के बाद पूरे चकिया नगर वासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।