चंदौली- यहाँ चार लोगों ने पीट- पीट कर उतार दिया मौत के घाट,खोजते खोजते पहुंचे परिजन तो रह गए हैरान 

चंदौली- यहाँ चार लोगों ने पीट- पीट कर उतार दिया मौत के घाट,खोजते खोजते पहुंचे परिजन तो रह गए हैरान

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

नौगढ़-तहसील क्षेत्र के मझगांई निवासी राम भरत यादव पुत्र स्वर्गीय तुलसी की गाय चरने के लिए जय मोहनी रेंज के चोरमरवा बीट में सरहस ताल के जंगल में चरने गई थी तभी बाबूलाल पुत्र राम प्यारे, रामप्यारे पुत्र कल्लू, वीरेंद्र, सुरेंद्र पुत्र कल्लू इत्यादि लोगों ने मिलकर गाय को घेरकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

इस संबंध में मिली जानकारी के आधार पर बताया जा रहा है कि बीती रात में राम भरत अपनी पशु को जंगल में चरने के लिए छोड़ दिए थे तो जब उनकी गाय शाम को घर वापस नहीं आई तो खोजने लगे। काफी रात तक खोजने के बाद गाय नहीं मिली। इसकी वजह से वह घर वापस आ गए। अगले दिन फिर सुबह होते ही घर से फिर दोबारा जंगल में खोजने के लिए जब गए तो कुछ चरवाहों के द्वारा बताया गया कि आपकी गाय चर रही थी यही जहां जंगल काटकर कुछ झोपड़ियां लगाए हुए लोगों ने उसे मार डाला है।

लोगों के कहने पर पता चला कि वनवासी लोग उस गाय को छेक करके लाठी-डंडों से पीट रहे थे और उसी से वह मर गयी है। बाद में उसे खींच कर नदी के किनारे लेकर जा रहे थे। तभी लोगों ने देखा था। मौके पर पहुंचकर जब देखा तो वहीं उनकी गाय मरी हुई अवस्था में पड़ी थी।