तेज रफ्तार बाइक फिसलने से चालक गंभीर

ककवन/ककवन थाना क्षेत्र के  डम्मर निवादा गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड्डे में गिरने से  दो युवक हुए घायल जिसमें अन्नू सविता (18)वर्ष पुत्र पिंटू सविता तथा अनुज (19) वर्ष पुत्र राजू जो अलिया  पुर से डीजल लेकर अपने घर सलेमपुर वापस लौट रहे थे डम्मर निवादा गांव के समीप बाइक तेज रफ्तार होने के कारण चालक आपा खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों युवक घायल हो गए घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ककवन भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद एक युवक को कानपुर रेफर कर दिया