चंदौली- जनपद में आज चकिया शहाबगंज,नौगढ़ समेत पांच दर्जन से अधिक मिले कोरोना पाजिटिव मरीज,जिला प्रशासन में मची खलबली,एल-1 से 8 हुए डिस्चार्ज 

चंदौली- जनपद में आज चकिया शहाबगंज,नौगढ़ समेत पांच दर्जन से अधिक मिले कोरोना पाजिटिव मरीज,जिला प्रशासन में मची खलबली,एल-1 से 8 हुए डिस्चार्ज

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चन्दौली/10 सितम्बर 2020 (सू0वि0)
आज प्राप्त परिणाम में 61 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 1 बालिका व 19 महिला तथा 1 बालक व 40 पुरूष है। 1 व्यक्ति राजस्थान से आया हुआ है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 3 स्वास्थ्य विभाग, 2 रेलवे विभाग, 2 पुलिस विभाग, 2 सी.आर.पी.एफ. जवान, 1 डी.पी.आर.ओ. आफिस, 2 कोयलामण्डी कर्मी, 1 रिफाईनरी फैक्ट्री गुजरात कर्मी, 1 बीयर की दुकान, 1 जनरल स्टोर, 2 किसान, 1 न्यूज पेपर हाॅकर, 10 गृहणी, 1 लाईन मैन, 1 मैकेनिकल इन्जीनीयर, 1 मिस्त्री, 1 प्राईवेट जाॅब, 11 छात्र, 1 वन रक्षक से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी के 2, चहनिया ब्लाक के 3, चकिया के 2, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 15 व नगरीय क्षेत्र से 3, नौगढ़ के 5, नियामताबाद के 7, डी.डी.यू नगर के 14, सकलडीहा के 7, शहाबगंज के 3 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। आज एल-1 से 8 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। जनपद में कोविड जाॅच हेतु आज कुल 855 नमूने संग्रहित किये गए।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 2371 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 479 है। 1362 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा 508 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 22 मृत्यु हो चूकी है।