चंदौली- जनपद में आज 78 लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव, जिला प्रशासन में मची खलबली, चकिया में भी मिले तीन संक्रमित

चंदौली जनपद में आज 78 लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव, जिला प्रशासन में मची खलबली, चकिया में भी मिले तीन संक्रमित

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चन्दौली जिला सूचना विभाग से प्राप्त परिणाम में 78 लोगों का रिपोर्ट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 1 बालिका व 20 महिला तथा 1 बालक व 56 पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 3 स्वास्थ्य विभाग, 9 रेलवे विभाग, 5 पुलिस विभाग, 1 आर.पी.एफ. जवान, 3 नौगढ़ तहसील सफाई कर्मी, 1 नौगढ़ ब्लाक कर्मी, 13 इण्डस्ट्रियल एरिया रामनगर फैक्ट्री कर्मी, 1 जनरल स्टोर, 1 रसोईया, 1 पत्रकार, 1 कान्ट्रैक्टर, 1 किसान, 9 गृहणी, 1 प्राईवेट जाॅब, 11 छात्र, 1 ट्रान्सपोर्ट बिजनेस से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 3, चहनिया 3, चकिया के 3, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 3 व नगरीय क्षेत्र से 7, धानापुर के 4, नौगढ़ के 9, नियामताबाद के 3, डी.डी.यू नगर के 35, सकलडीहा के 4, शहाबगंज के 3 रहने वाले है। 1 व्यक्ति जनपद देवरिया से सबंधित है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। आज एल-1 से 11 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। जनपद में कोविड जाॅच हेतु आज कुल नमूने1134 संग्रहित किये गए।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 2265 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 428 है। 1340 व्यक्ति किये जा चुके है तथा 476 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 21 मृत्यु हो चुकी है।