चंदौली- जनपद में आज तिरालिस लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव दो लोगों की हुई मौत संख्या बढ़कर हुई 21,चकिया से दो हुए संक्रमित 

जनपद में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों

चंदौली- जनपद में आज तिरालिस लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव दो लोगों की हुई मौत संख्या बढ़कर हुई 21,चकिया से दो हुए संक्रमित

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चन्दौली/07 सितम्बर 2020 (सू0वि0)
आज प्राप्त परिणाम में 43 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 1 बालिका व 10 महिला तथा 1 बालक व 31 पुरूष है। 1 व्यक्ति मुम्बई से आया हुआ है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 3 स्वास्थ्य विभाग, 6 रेलवे विभाग, 1 पुलिस विभाग, 1 बैंक मैनेजर, 2 किसान, 5 गृहणी, 3 लेबर, 1 माली, 1 प्रधान, 2 प्राईवेट जाॅब, 1 प्राईवेट टीचर, 1 मंदिर पुजारी, 6 छात्र से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 4, चहनिया 4, चकिया के 1, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 3 व नगरीय क्षेत्र से 4, धानापुर के 2, नियामताबाद के 2, डी.डी.यू नगर के 22, सकलडीहा के 1 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। आज एल-1 से 19 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है व 2 व्यक्ति की मृत्यु की सूचना वाराणसी से प्राप्त हुअी है। जनपद में कोविड जाॅच हेतु आज कुल 1175 नमूने संग्रहित किये गए।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 2187 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 379 है। 1329 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा 458 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 21 मृत्यु हो चूकी है।