चंदौली- जनपद में यहाँ पर संयुक्त कार्रवाई में आठ बालू लदे ट्रक हुए सीज,12 लाख का वसूला जुर्माना 

चंदौली- जनपद में यहाँ पर संयुक्त कार्रवाई में आठ बालू लदे ट्रक हुए सीज,12 लाख का वसूला जुर्माना

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली- सैयदराजा जमानिया मार्ग पर मंगलवार को कन्दवा पुलिस ,एआरटीओ व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों पर अभियान चलाया।इसमें मौके पर आठ ओवरलोड बालू लदी ट्रकों को सीज करते हुए लगभग 12 लाख रुपया जुर्माना लगाया गया।इससे बालू माफियाओं,दलालों वट्रक चालकों में हड़कंप मच गया।

इन दिनों सैयदराजा जमानिया मार्ग पर ओवरलोड वाहनो पर अभियान चलाकर कार्रवाही किया जा रहा है।मंगलवार को कन्दवा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, एआरटीओ व खनन विभाग ने अभियान चलाकर आठ ओवरलोड ट्रक को सीज करते हुए लगभग 12 लाख रुपया जुर्माना लगाया।इससे ट्रक चालकों व दलालो में हड़कंप मच गया।