रामपुर मथुरा सीतापुर मे गीता पाठक ने 14 दिन के पूजा मे ब्राह्मणों को दिए चूरन वाली नोट

रामपुर मथुरा,सीतापुर
थाना क्षेत्र में संचालित एक आश्रम से पुलिस ने लाखों रुपये के फर्जी नोट बरामद किये। मामला बढ़ते देख आश्रम संचालिका मौके से फरार हो गई। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम टेरवा मनिकापुर में कई वर्षो से गीता पाठक नामक महिला के द्वारा एक आश्रम का संचालन किया जा रहा था। प्राथमिक विद्यालय के उत्तर बने इस आश्रम में ग्रामवासियों व बाहरी व्यक्तियों के आने जाने पर प्रतिबंध था। आश्रम में संचालित गुप्त गतिविधियों की जानकारी किसी को भी नही हो पाती थी। बीते 13 दिन पूर्व से आश्रम में नैमिषारण्य व अयोध्या सहित कई जिलों से करीब 61 ब्राह्मणों से जमीन में गड़े धन की प्राप्ति के लिए विभिन्न मंत्रो का जप किया जा रहा था। आज प्रातः 3 बजे से इस आयोजन की पूर्णाहुति प्रारम्भ हुई। पूर्णाहुति के पश्चात गीता पाठक द्वारा सारे ब्राह्मणों को निश्चित दक्षिण देने के लिए बहराइच के रुपईडीहा निवासी दिलीप कुमार को एक बड़ी पोटली में रुपये दिए गए,और कहा गया कि पैसे ज्यादा है इसलिए ये ब्राह्मण जहाँ उतरेंगे वही इन्हें पैसे दे दीजिएगा यहां पोटली खोलना नही ठीक है। इस पर दिलीप कुमार को शक हुआ। उन्होंने थोड़ा हटकर जब पोटली खोली तो उसमें सारे नोट फर्जी और बच्चो के खेल व मनोरंजन बैंक वाले थे। यह बात दिलीप ने सारे ब्राह्मणों को बताई। सारे ब्राह्मण गीता पाठक से वास्तविक रुपये देने की मांग करने लगे। इस पर गीता पाठक एक कुल्हाड़ी लेकर दिलीप को मारने दौड़ी और कहा कि तुम लोगो ने तंत्र मंत्र से असली नोटो को नकली बना दिया है। किंतु ब्राह्मण शुद्ध रुपये लेने के लिए अड़े रहे। और क्षेत्रीय पुलिस को फोन किया। मामले को बढ़ता देख गीता पाठक मौके से फरार हो गई। मौके पर पंहुची पुलिस ने सभी ब्राह्मणों के पास से पांच लाख तिरेपन हजार छह सौ रुपये के फर्जी और बच्चो के मनोरंजन काले नोट बरामद कर लिए है। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि सभी ब्राह्मणों के लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर गीता पाठक पर अपराध संख्या 281/20 अंतर्गत धारा 419,420,504 व 354 के तहत मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया है। क्षेत्रीय पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना के कुछ घंटे बाद ही गीता पाठक को उसके भाई कन्हैया लाल समेत झंडा कुटी थाना थानगांव से गिरप्तार कर लिया। पूछताछ में गीता पाठक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कुशीनगर,लखनऊ,सीतापुर सहित विहार प्रान्त में दर्ज धोखाधड़ी आदि के अपराधों का इतिहास भी खोज निकाला है। मौके पर एडिशनल एसपी सहित नवागत क्षेत्रधिकारी महमूदाबाद,सर्विलांस टीम सहित कई अन्य अधिकारियों ने पंहुचकर जायजा लिया।