चंदौली-जनपद में आज तीन दर्जन लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव,एक की हुई मौत,संख्या बढ़ कर हुई 14,चकिया में भी एक संक्रमित 

चंदौली-जनपद में आज तीन दर्जन लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव,एक की हुई मौत,संख्या बढ़ कर हुई 14,चकिया में भी एक संक्रमित

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चन्दौली/27 अगस्त 2020 (सू0वि0)
आज प्राप्त परिणाम में 36 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 1 बालिका व 10 महिला तथा 2 बालक व 23 पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 6 रेलवे विभाग, 1 आर.पी.एफ. जवान, 3 इण्डस्ट्रीयल एरिया रामनगर, 1 पतंजली एजेन्सी संचालक, 1 आटो चालक, 1 बस चालक, 1 फाईनेन्सीयल एडवाईजर, 6 गृहणी, 1 लेबर, 1 निजी वाहन चालक, 2 छात्र से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी के 1, चहनिया के 2, चकिया से 1, चन्दौली ब्लाक के 1, नौगढ़ के 3, डी.डी.यू नगर के 24, सकलडीहा के 4, रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। इनमें से 2 वाराणसी जनपद व 1 बिहार राज्य से संबंधित है। आज एल-1 से 20 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। आज 1 मृत्यू की बी.एच.यू. से सूचना प्राप्त हुयी है। जनपद में कोविड जाॅच हेतु आज कुल 1247 नमूने संग्रहित किये गए।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में जनपद के कोविड के कुल 1728 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 290 है। 1147 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा 277 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 14 मृत्यु हो चूकी है।