चंदौली-जनपद में आज 32 लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव,एक की हुई मौत,संख्या बढ़ कर हुई 13,चकिया में भी मिले 1 संक्रमित

चंदौली-जनपद में आज 32 लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव,एक की हुई मौत,संख्या बढ़ कर हुई 13,चकिया में भी मिले 1 संक्रमित

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चन्दौली/17 अगस्त 2020 (सू0वि0)
आज प्राप्त परिणाम में 32 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 9 महिला तथा 1 बालक व 22 पुरूष है। इनमे से 1 बैंगलोर, 1 हैदराबाद से आये है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 2 स्वास्थ्य विभाग, 2 सी.आर.पी.एफ. जवान, 1 आटो पार्टस दुकान, 1 मेडिकल स्पलायर, 1 ईलेक्ट्रीशीयन, 1 एक्स-मैन, 3 प्राईवेट जाॅब, 4 गृहणी, 6 छात्र, 3 किसान से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 5, चकिया के 1, चन्दौली ब्लाक के 3, धानापुर के 2, नियामताबाद के 6, डी.डी.डी.यू. नगर के 10, सकलडीहा के 3, शहाबगंज के 2 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। इनमें से 1 व्यक्ति जनपद आजमगढ़ से संबंधित है। आज एल-1 से 6 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। आज 1 व्यक्ति की मृत्यु की सूचना भी प्राप्त हुई है।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में जनपद के कोविड के कुल 1396 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 285 है। 972 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा 126 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 13 मृत्यु हो चूकी है।