चंदौली- जनपद में आज 38 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, चकिया ब्लाक में मिले सबसे ज्यादा मरीज,शहाबगंज में भी तीन संक्रमित 

चंदौली- जनपद में आज 38 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, चकिया ब्लाक में मिले सबसे ज्यादा मरीज,शहाबगंज में भी तीन संक्रमित

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चन्दौली/13 अगस्त 2020 (सू0वि0)
आज प्राप्त परिणाम में 38 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 1 बालिका व 9 महिला तथा 28 पुरूष है। इनमे से 1 गुजरात, 1 कर्नाटक, 1 नेपाल, 1 दिल्ली से आये है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 1 सी.एम.ओ. आफिस कम्प्यूटर आपरेटर, 2 स्वास्थ्य कर्मी, 2 रेलवे कर्मी, 2 सी.आर.पी.एफ. जवान, 1 मिठाई दुकानदार, 1 प्राईवेट हास्पिटल मैनेजर, 1 मोबाईल दुकानदार, 2 किसान, 4 गृहणी, 2 छात्र, 1 मदरसा से संबंधित है। 1 व्यक्ति चन्दौली भ्रमण पर आया हुआ था। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 3, चहनिया के 1, चकिया के ग्रामीण से 7 व नगरीय क्षेत्र से 3, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 5 व नगरी क्षेत्र से 3, धानापुर से 2, नियामताबाद के 1, डी.डी.डी.यू. नगर के 8, सकलडीहा के 2 व शहाबगंज के 3 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। 3 व्यक्ति दूसरे राज्य व जनपद को संदंर्भित है। इनमें से 2 व्यक्ति जनपद वाराणसी, 1 बिहार-कैमुर जनपद से संबंधित है। आज एल-1 से 28 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में जनपद के कोविड के कुल 1250 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 228 है। 912 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा 98 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 12 मृत्यु हो चूकी है।