चंदौली-जनपद में आज 12 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जिला प्रशासन को मिली थोड़ी राहत, वही एल-1 से 13 लोगों को किया गया डिस्चार्ज

चंदौली जनपद में आज 12 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जिला प्रशासन को मिली थोड़ी राहत, वही एल-1 से 13 लोगों को किया गया डिस्चार्ज

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चन्दौली/12 अगस्त 2020 (सू0वि0)
आज प्राप्त परिणाम में 12 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 3 महिला तथा 9 पुरूष है। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 1 सी.एम.ओ. कार्यालय, 1 पुलिस विभाग, 1 रेलवे कर्मी, 1 दुकानदार, 1 इन्जीनीयर प्राईवेट कंम्पनी, 2 गृहणी, 1 लेबर, 1 छात्र से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 1 व नगरी क्षेत्र से 1, नौगढ़ से 1, नियामताबाद के 4, डी.डी.डी.यू. नगर के 3 व सकलडीहा के 2 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। 4 व्यक्ति दूसरे राज्य व जनपद को संदंर्भित है। इनमें से 1 व्यक्ति जनपद वाराणसी, 1 मऊ, 1 सोनभद्र व 1 महाराष्ट्र-नागपुर से संबंधित है। आज एल-1 से 13 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में जनपद के कोविड के कुल 1215 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 224 है। 884 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा 95 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 12 मृत्यु हो चूकी है।