चंदौली-जनपद में आज 26 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, चकिया में दो तो शाहबगंज में आठ मिले संक्रमित

कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी

चंदौली-जनपद में आज 26 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, चकिया में दो तो शाहबगंज में आठ मिले संक्रमित

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चन्दौली/10 अगस्त 2020 (सू0वि0)
आज प्राप्त परिणाम में 26 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 4 महिला तथा 1 बालक व 21 पुरूष है। इनमे से 1 बैंगलोर से आये है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 1 स्वास्थ्य विभाग, 2 रेलवे कर्मी, 1 सोशल वर्कर, 1 एकाउन्टेन्ट, 1 प्राईवेट ड्राइवर, 3 किसान,1 गनर पुलिस विभाग, 2 गृहणी, 3 छात्र, 2 लेबर से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 1, चहनियां के 1, चकिया के 2, धानापुर के 2, नियामताबाद के 2, डी.डी.डी.यू. नगर के 7, सकलडीहा के 3, शहाबगंज के 8 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। आज एल-1 से 14 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में जनपद के कोविड के कुल 1178 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 304 है। 863 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा अब तक कुल 11 मृत्यु हो चूकी है।