चंदौली-जनपद के इस थाने के थानाध्यक्ष व हमराहियों द्वारा वृद्धा सहित तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल, सूचना पर पहुंची नौगढ़ पुलिस ने कराया इलाज 

पुलिस की गुंडागर्दी आई सामने

चंदौली-जनपद के इस थाने के थानाध्यक्ष व हमराहियों द्वारा वृद्धा सहित तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल, सूचना पर पहुंची नौगढ़ पुलिस ने कराया इलाज

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली-बरबसपुर गांव में गश्त पर निकले थानाध्यक्ष चकरघट्टा राजेश सरोज व हमराहियो ने बृद्ध महिला सहित 3 लोगों को लाठी डंडा से मारा जिसमे महिला को गंभीर चोट आने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक थाना नौगढ राम उजागिर व यू पी डायल 112 थाना चकरघट्टा के जवानो ने घायल बृद्ध महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ में भर्ती कराया।

इस बारे में बताया जाता है कि रविवार को देर शाम थानाध्यक्ष चकरघट्टा राजेश सरोज मय हमराही गश्त पर निकले थे। रास्ते में बरबसपुर गांव में सड़क के किनारे महेन्द्र सिंह पटेल 30 वर्ष बांधे गये अपने पशुओ को चारा खिला रहा था तो उसे पुलिस के जवानो ने रोका। और कुछ आवश्यक जानकारी हासिल करना चाहा। जिसका समुचित उत्तर नही पाकर पुलिस के जवानो ने आग बगुला होकर महेन्द्र की पिटाई करने लगे। जिसे देख उसका दस वर्षीय भतीजा छोटू जो कि गूंगा है। अपनी भाषा में चिल्लाना शुरू कर दिया तो पुलिस के जवानो ने उसे भी पीट दिया।
अपने पुत्र व पोता की पिटाई होते देख 60 वर्षीय बृद्ध महिला देवन्ती देबी भी मौके पर पहुंच कर अनुनय विनय करने लगी लेकिन आक्रोशित पुलिस के जवानो ने महिला को भी मार पीट कर घायल कर दिया।
तब तक ग्रामीणो की भीड़ मौके पर पहुंच गयी जिसे देख पुलिस के जवान मय वाहन मौके पर से चले गए।
जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक थाना नौगढ राम उजागिर व यू पी डायल 112 नंबर थाना चकरघट्टा के जवान मौके पर पहुंच कर घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ लाए। जहाँ पर बृद्धा के हाथ में लगी चोट पर 7 टांका चिकित्सको ने लगाकर अन्य चोटो का भी ईलाज जारी है।