चंदौली -जनपद में आज 22 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, इस ब्लॉक में मिले सबसे ज्यादा मरीज,चकिया में भी दो संक्रमित

जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 1000 के पार

चंदौली जनपद में आज 22 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, इस ब्लॉक में मिले सबसे ज्यादा मरीज,चकिया में भी दो संक्रमित

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चन्दौली/06 अगस्त 2020 (सू0वि0)
आज प्राप्त परिणाम में 22 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 1 बालिका व 8 महिला तथा 14 पुरूष है। इनमे से 1 गोवा से आये है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 1 स्वास्थ्य विभाग आशा, 1 सी.आर.पी.एफ. कान्स्टेबल, 2 प्राईवेट क्लीनिक स्टाफ, 1 पुलिस विभाग, 1 किसान, 1 रेलवे कर्मी, 2 ज्वेलरी शाप से, 1 सोशल वर्कर, 2 छात्रा, 1 शिक्षा विभाग बिहार सरकार संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी के 2, सैयदराजा 5, चहनियाॅ के 1, चकिया के 2, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 2 व ग्रामीण से 2, सकलडीहा के 1, शहाबगंज के 2, नियामताबाद के 2, डी.डी.डी.यू. नगर के 3 रहने वाले है। इनमें से 1 व्यक्ति वाराणसी जनपद व 1 बिहार राज्य के कैमुर जिले से संबंधित है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। आज एल-1 से 28 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में जनपद के कोविड के कुल 1037 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 277 रह गयी है। 751 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा अब तक कुल 9 मृत्यु हो चूकी है।