चंदौली- जनपद में आज 17 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव,जिला प्रशासन को थोड़ी राहत, इस ब्लॉक में मिले सबसे ज्यादा मरीज, चकिया क्षेत्र में 1 तथा नगर में मिले 6 संक्रमित

चंदौली जनपद में आज 17 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव,जिला प्रशासन को थोड़ी राहत, इस ब्लॉक में मिले सबसे ज्यादा मरीज, चकिया क्षेत्र में 1 तथा नगर में मिले 6 संक्रमित

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चन्दौली/04 अगस्त 2020 (सू0वि0)
आज प्राप्त परिणाम में 17 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 5 महिला तथा 1 बालक व 11 पुरूष है। इनमे से 1 पूणे महाराष्ट्र से आया है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 1 रेलवे कर्मी, 1 सी.आर.पी.एफ जवान, 1 एन.डी.आर.एफ. जवान, 6 पुलिस कर्मी, 1 प्राईवेट कं0 कर्मी, 2 छात्र से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः चकिया के ग्रामीण क्षेत्र से 1 व नगरीय से 6, नियामताबाद के 3, डी.डी.डी.यू. नगर के 7 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। आज एल-1 से 30 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में जनपद के कोविड के कुल 996 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 292 रह गयी है। 695 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा अब तक कुल 9 मृत्यु हो चूकी है।