चंदौली- राम मंदिर निर्माण के समर्थन में जनपद की मुस्लिम बहनों ने अपने हाथों पर गुदवाया जय श्री राम का नाम, गंगा जमुनी तहजीब को रखा कायम,बताईं  यह खास बातें 

चंदौली- राम मंदिर निर्माण के समर्थन में जनपद की मुस्लिम बहनों ने अपने हाथों पर गुदवाया जय श्री राम का नाम, गंगा जमुनी तहजीब को रखा कायम,बताईं यह खास बातें

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली-जनपद में एक मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली महिला ने अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बनने जा रहे मंदिर के समर्थन में एक अनोखा कार्य किया है। उसने अपने हाथ पर श्रीराम गुदवाकर देश की गंगा जमुनी तहजीब का पैगाम देने की कोशिश की है।
आपको याद होगा कि लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर का शिलान्यास पांच अगस्त को होने जा रहा है। इससे देशवासियों में एक नए जश्न का माहौल देखा जा रहा है। यह खुशी का माहौल सिर्फ हिंदुओं में ही नहीं अन्य धर्म के लोगों पर भी है। इसी क्रम में चंदौली के हनुमानपुर निवासी इकरा अनवर ने हाथों पर श्रीराम गुदवाया है और अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर का समर्थन किया है।

चंदौली जनपद के हनुमानपुर निवासी अनवर की पुत्री इकरा अनवर लगातार समाज में भाईचारा का संदेश देती रही हैं। वह कहती हैं कि हमारा हिंदुस्तान गंगा जमुनी तहजीब के लिए पूरी दुनिया में जाना और पहचाना जाता है। आने वाले पांच अगस्त को कई वर्षों के संघर्ष के बाद एक ऐसा दिन आ रहा है, जिसका देश के करोड़ों लोगों को इंतजार था।
इकरा अनवर ने कहा कि???इसी उपलक्ष्य की खुशी मनाते हुए मैंने श्री राम नाम का टैटू बनवाया है। यह एक संदेश उन सभी के नाम है जो हमारे देश को हिन्दू मुसलमान के नाम पर बांटते हैं। भगवान श्रीराम एक आदर्श हैं। जो उनके आदर्शों को मानता है और उन पर चलता है.. हर एक शख्स रामभक्त है।