चंदौली- जनपद में आज 29 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, वही एक बच्चे की हुई मौत, चकिया में भी 6 लोग  पाए गए संक्रमित

जनपद में लगातार बढ़ते कोरोना के मामले

चंदौली जनपद में आज 29 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, वही एक बच्चे की हुई मौत, चकिया में भी 6 लोग �पाए गए संक्रमित

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय�

चन्दौली/03 अगस्त 2020 (सू0वि0)
आज प्राप्त परिणाम में 29 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 3 महिला तथा 26 पुरूष है। इनमे से 2 बिहार, 2 गुजरात से, 1 हरियाणा, 1 पंजाब, 1 बनारस से आये है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 3 स्वास्थ्य, 4 रेलवे कर्मी, 1 फौजी, 1 शिक्षक बिहार सरकार, 1 मेडिकल स्टोर दुकान, 2 कृषक, 2 छात्र से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 1, चकिया से 6, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 3 व ग्रामीण से 1, सकलडीहा से 6, शहाबगंज से 1, धानापुर से 3, नियामताबाद के 2, डी.डी.डी.यू. नगर के 6 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। इनमें से 1 व्यक्ति वाराणसी जनपद से संबंधित है। इनके अतिरिक्त 1 शिशु की बी.एच.यू. में मृत्यू की सूचना प्राप्त हुयी है। आज एल-1 से 14 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में जनपद के कोविड के कुल 979 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 305 रह गयी है। 665 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा अब तक कुल 9 मृत्यु हो चूकी है। �����