चंदौली- जनपद में आज 31 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, इस ब्लॉक में मिले सबसे ज्यादा मरीज, चकिया में भी 3 संक्रमित,

चंदौली- जनपद में आज 31 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, इस ब्लॉक में मिले सबसे ज्यादा मरीज, चकिया में भी 3 संक्रमित,

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चन्दौली/31 जुलाई 2020 (सू0वि0)
आज प्राप्त परिणाम में 31 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 1 बालिका, 6 महिला तथा 24 पुरूष है। इनमे से 1 लुधियाना से आये है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से 2 स्वास्थ्यकर्मी, 5 पुलिस विभाग से, 5 रेलवे कर्मी, 1 नरेगा कर्मचारी, 2 गृहणी, 1 किसान से संबंधित है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक के 7, सैयदराजा 2, चहनिया के 1, चकिया के ग्रामीण क्षेत्र से 2 व नगरीय क्षेत्र से 1, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 2 व ग्रामीण से 1, सकलडीहा से 4, शहाबगंज से 1, डी.डी.डी.यू. नगर के 9 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। इनमें से 4 व्यक्ति वाराणसी जनपद से संबंधित हैं। इनके अतिरिक्त आज एल-1 से 24 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में जनपद के कोविड के कुल 856 केस व इनमें एक्टीव केस की संख्या 268 रह गयी है। 580 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा अब तक कुल 8 लोगो की मृत्यु हो चूकी है।