चंदौली-पुलिस ने 1 सप्ताह में ही खोज निकाला मुंशी यादव के हत्यारों को, मृतक की टॉर्च तथा हत्या के समय पहने हुए खून से लथपथ कपड़े भी हुए बरामद 

पुलिस ने 1 सप्ताह में ही खोज निकाला मुंशी यादव के हत्यारों को, मृतक की टॉर्च तथा हत्या के समय पहने हुए खून से लथपथ कपड़े भी हुए बरामद 

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय 

चंदौली-जनपद में विगत 20/21 जुलाई की रात में बलुआ थाना क्षेत्र के रसूलपुर (सेमई का पुरा) गांव में एक भट्ठा के मुंशी सरजू यादव की ईंट से सिर कूंचकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। जिसका बलुआ पुलिस तथा अपराध शाखा ने पर्दाफ़ाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उनके पास से मृतक की टार्च तथा हत्या के समय पहने गए खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि हत्या की जांच के लिए क्राइमब्रांच  तथा मुखबिरों को सक्रिय किया गया था। उसी के तहत मंगलवार  (28 जुलाई 2020) को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या करने वाले अभियुक्त करीमन बनवासी तथा उसका साला रामचंद्र बनबासी करीमन के घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर बलुआ के प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार यादव तथा उप निरीक्षक प्रशांत सिंह तथा क्राइमब्रांच  के प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ  उसके घर पर छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया तथा वहाँ से मृतक की तीन सेल की टार्च एवं  हत्या के समय खून से सने अभियुक्तों के कपड़े तथा एक साइकिल बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्तों ने  पुलिस को बताया कि अभियुक्त करीमन भी उसी भट्ठे पर मेठ का काम करता था । तथा 23 मजदूरों को ईंट पाथने के काम में लगाया था। भट्ठा मालिक के जरिए उसे एडवांस पैसा दिया गया था। जो कि हिंसाब के बाद उसके ऊपर 28 हजार की देनदारी बताई गई तथा दो महीने में पैसा देने या अगले सीजन में ईंटा की पथाई की शर्त रखकर मुंशी के जरिए उससे रजिस्टर पर हस्ताक्षर करा लिया गया  जिससे वह नाराज हो गया फिर अपने साले रामचंद्र को साथ लेकर शराब पीकर अपने गांव से साइकिल से रात में जाकर मुंशी के सिर पर ईंट से वार करके   हत्या कर अपने घर वापस आ गए थे। गिरफ्तार अभियुक्त करीमन बनबासी बलुआ थाना क्षेत्र के हुदहुदीपुर का रहने वाला है। तथा रामचंद्र बनवासी धानापुर थाना क्षेत्र के बिना गांव का निवासी है। दोनों को जेल भेंज दिया गया