डांडिया रास का आयोजन

कानपुर नगर, माथुर वैश्य महिला मंडल द्वारा कानपुर के होटल राॅयल पैराडाइज में डांडिया रास सीजन 3 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका सपना गुप्ता एवं रितिका गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 17 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक की महिलाओं ने इंडिया में जोर-जोश से भाग लिया। डांडिया प्रतियोगिता में प्रथम निशी, द्वतीय सुनीता, तृतीय स्थान पर मीरा रही। इस दौरान आकर्षित परिधान धारण करने वाली महिलाओं को अलग से उपहार भेंट किए गये। कार्यक्रम में पुष्पा गुप्ता, कंचन गुप्ता, अर्चना गुूुप्ता, सरिता गुप्ता, मिनी गुप्ता, संध्या गुप्ता आदि उपस्थित रहे।