केसीपीएस स्कूल कुरुद में रेड डे मनाया गया ,हुवे विविध कार्यक्रम

सवांददाता दिलीप जादवानी@कुरुद : कलीराम चन्द्राकर पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रेड डे बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस दौरान बच्चों ने लाल रंग के परिधान पहने व लाल रंग से निर्मित स्वादिष्ट पकवान भी अपने रंग-बिरंगे टिफिन में लाए। नर्सरी से के, जी तक की सभी कक्षाओं को लाल रंग के गुब्बारों, लडि़यों व अन्य सजावटी सामान से सजाया गया। अध्यापिकाओं ने बच्चों को लाल रंग से परिचित करवाते हुए कई प्रकार की गतिविधियों का भी आयोजन किया। इस कार्यक्रम की शुरूआत प्रिंसिपल श्री एस.के.साहू जी ने बच्चों को जानकारी देते हुए कहा कि रंग हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते हैं, हर रंग अपने आप में विशेष होता है, क्योंकि यह हमारे व्यवहार और विचारों को प्रकट करते हैं। जिस प्रकार सावन के महीने में हरियाली देखकर हमारा मन उल्लास और उत्साह से भर जाता है। उसी प्रकार लाल रंग भी हमें उर्जावान बनाता है। सामाजिक अवसरों पर भी लाल रंग का विशेष महत्व है। पालकगणो ने सभी कार्यक्रम और गतिविधियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर बच्चो के पालक सहित स्कूल के स्टाफ बड़ी संख्या में मौजूद थे।