इलिया -क्षेत्र के इस गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

इलिया -क्षेत्र के इस गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय 

खबर यूपी के जनपद चंदौली के इलिया से है जहां नित्य क्रिया करने गये  17 वर्षीय बालक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई मामले की जानकारी जैसे ही परिजनों को ही  परिजनों के बीच में कोहराम की स्थिति उत्पन्न हो गई ।

पूरा मामला  इलिया के मालदह गांव का है शीतल 17 वर्षीय  नित्य क्रिया करने के लिए  सिवान की तरफ गया हुआ था  इसी दौरान आकाशीय बिजली  की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया  मामले की सूचना जैसे ही परिजनों को ही  परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार हेतु  जिला चिकित्सालय चकिया ले आये जहां चिकित्सकों के द्वारा बालक को मृत घोषित कर दिया गया