इस वक्त की बड़ी खबर  मध्य प्रदेश पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी  मोस्ट वांटेड विकास दुबे को उज्जैन से किया गया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

इस वक्त की बड़ी खबर

मध्य प्रदेश पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

मोस्ट वांटेड विकास दुबे को उज्जैन से किया गया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

मध्यप्रदेश पुलिस ने कानपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 5 लाख के इनामी विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे पर आठ पुलिसवालों की हत्या करने का आरोप है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और दिल्ली में दबिश दे रही थी। यूपी पुलिस विकास दुबे के पांच साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। वहीं कई साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद लगातार फरार चल रहे मोस्ट वांटेड ₹500000 का इनामी विकास दुबे को गिरफ्तार करने के क्रम में मध्य प्रदेश पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जहां की मध्य प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और वही पूछताछ जारी है अब उत्तर प्रदेश पुलिस वहां पहुंच कर विकास दुबे को अपने कब्जे में लेगी और पूछताछ जारी करेगी। आपको बता दें कि फरार चल रहा विकास दुबे उज्जैन के एक मंदिर में जा रहा था जहां पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को इसकी सूचना दी वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। दर्शन पूजन के दौरान पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब रही अब आगे की छानबीन जारी कर रही है पुलिस और अगली कार्यवाही में जुट गई है।