ब्रेकिंग न्यूज  चकिया- तहसील क्षेत्र के इस गांव में हुई  खूनी संघर्ष में, इतने लोग हुए गंभीर रूप से घायल,कराया गया भर्ती,

ब्रेकिंग न्यूज 

चकिया तहसील क्षेत्र के गांव में हुई  खूनी संघर्ष में, इतने लोग हुए गंभीर रूप से घायल,कराया गया भर्ती,

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय 

चंदौली/शहाबगंज- थाना क्षेत्र के केराडीह गांव में शनिवार की सुबह  दो पक्षों में जमीन विवाद में जाम करके लाठी-डंडे चले जिसमें कि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहबगंज पर कराया जा रहा है। गांव निवासी सजीवन और दूसरे पक्ष के गुड्डू चौहान के बीच जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।  इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष से  विजय चौहान 36 वर्ष,  बबलू चौहान 35 वर्ष, संजीवन 32 वर्ष, संतोषी 72 वर्ष, शंकरा देवी 62 वर्ष तथा दूसरे पक्ष के गुड्डू चौहान 40 वर्ष विक्रम चौहान 45 वर्ष, तथा बलवंत चौहान 19 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।  दोनों पक्षों ने लिखित तहरीर थाने पहुंच कर दिया।

 इस संबंध में  थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि  घरों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर  घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज कराया जा रहा है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।