चंदौली -मास्क के लिए टोका तो DM-SP से उलझ गए BJP के नेताजी, पीटकर भेजे गए हवालात

मास्क के लिए टोका तो DM-SP से उलझ गए BJP के नेताजी, पीटकर भेजे गए हवालात

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली- जनपद में नियमों की अनदेखी जमकर की जा रही है। जिले में अनलॉक-02 शुरू होते ही बुधवार की शाम डीएम व एसपी ने मुगलसराय के भीड़ भाड़ क्षेत्रों में पहुंचकर सख्ती बढ़ा दी और लापरवाह लोगों को हिदायत देनी शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार बताया कि शहर के सब्जी मंडी में मास्क न पहने भाजपा नेता आढ़तिया अशोक सोनकर को डीएम ने टोका तो वह उलझ गया। इस पर पुलिकर्मियों ने उसकी पिटाई कराने के बाद हवालात में बंद कर दिया। अशोक सोनकर जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ चुके हैं। देर रात तक भाजपा नेता को रिहा कराने की कवायद चलती रही।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप खासकर अनलॉक -1 में कुल 137 मरीज मिले। वर्तमान में 160 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। एक जुलाई से अनलॉक -2 शुरू होते ही जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दिया। डीएम नवनीत सिंह चहल व एसपी हेमंत कुटियाल से बुधवार की शाम शहर के मुख्य बाजार, जीटी रोड व भीड़ वाले जगहों पर सोशल डिटेंसिंग का पालन नहीं होने व मास्क नहीं पहने पर सख्ती दिखाई। चाय पान की दुकानों को बंद कराया।

दोनों अफसर जब सब्जी मंडी में भाजपा नेता आढ़तिया अशोक सोनकर के यहां पहुंचे। भाजपा नेता को मास्क नहीं पहनने पर डीएम ने एतराज जताया। इससे भाजपा नेता ताव में आकर डीएम से उलझ गया। इससे नाराज एसपी ने भाजपा नेता को जवानों से पिटवाकर पैदल ही कोतवाली ले जाकर हवालात में बंद करा दिया।

इसकी जानकारी होते ही भाजपाइयों में खलबली मच गई। देर रात तक सुलह समझौता चलता रहा। भाजपा चंदौली के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि अशोक सोनकर भाजपा नेता है, घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी लिया जा रहा कि मामला क्या है और उसके बाद ही फैसला होगा।