देवरिया बाजार (अम्बेडकर नगर) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा नेता जिला पंचायत सदस्य प्रदुमन यादव बबलू के आवास पर समारोह पूर्वक मनाया गया। सपा के राष्ट्रीय अ

देवरिया बाजार (अम्बेडकर नगर) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा नेता जिला पंचायत सदस्य प्रदुमन यादव बबलू के आवास पर समारोह पूर्वक मनाया गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व एमएलसी अतहर खान व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के लोग अपने ऐसे नेता का जन्मदिन मना रहे हैं जिसकी तरफ पूरा प्रदेश उम्मीद लगाए बैठा है बाद में सपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर आम का वृक्ष भी लगाया। इस दौरान निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष अश्विनी यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम अचल यादव,घनश्याम यादव मनोज यादव जीतेंद्र सिंह रवीन्द्र यादव अखिलेश यादव पप्लू सुनील यादव हेमंत यादव अंशुल यादव विश्वनाथ यादव संजीव यादव अजीत इंडियन वेद प्रकाश पिंटू दिलीप यादव एडवोकेट सहित अन्य लोग मौजूद थे।