चंदौली-मुख्यमंत्री ने फोन पर बधाया ढांढस, जनपद में हो सकता है आगमन 

चंदौली-मुख्यमंत्री ने फोन पर बधाया ढांढस, जनपद में हो सकता है आगमन 

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय 

चंदौली/सकलडीहा- कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की माता फूला देवी के निधन पर शनिवार को सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर उन्हें ढांढस बधाया। उन्होंने जल्द ही  राज्य मंत्री अनिल राजभर के घर आने का आश्वासन दिया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हो सकी हैं और जिससे तिथि निश्चित नहीं हो पाई है। अधिकारिक सूचना  द्वारा तिथि निश्चित होने पर  बताया जाएगा।
 इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, दारा सिंह चौहान सहित तमाम लोगों ने  सांत्वना दिया।